Facing issue in account approval? email us at info@ipt.pw

Click to Ckeck Our - FREE SEO TOOLS

1
वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 388 करोड़ रुपए की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कानपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कानपुर समेत प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कानपुर कभी उत्तर भारत के मैनचेस्टर के रूप में विख्यात था। अपने उद्योगों के बदौलत अलग पहचान रखता था, जो देशभर के नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराता था। लेकिन 70-80 के दशक में कुछ लोगों की बदौलत देश के पांच बड़े महानगरों में गिना जाने वाला कानपुर अराजकता और अव्यवस्था का शिकार हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम कानपुर का छवि बदलने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। नमामि गंगे, मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरीडोर, स्मार्ट सिटी आदि से कानपुर को बदला जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के जरिए स्मार्ट मिशन में कोविड-19 की बेहतर व्यवस्था की गई। वही कूड़ा प्रबंधन और शहर को सुरक्षित रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। कानपुर सहित प्रदेश में बेहतर सुरक्षा और कानून व्यवस्था स्थापित हुई है।
Loading...